फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC, ITBP GD Recruitment 2021: Recruitment of GD Constable in ITBP also, check the difference between GD constable of SSC and ITBP, safalta

SSC, ITBP GD Recruitment 2021: ITBP में भी हो रही GD कॉन्स्टेबल की भर्ती, जानिए SSC और ITBP के GD कॉन्स्टेबल के बीच क्या अंतर है

Sun, 11 Jul 2021 10:59 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 11 Jul 2021 10:59 PM IST
सार

 ITBP ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से 2 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
SSC, ITBP GD Recruitment 2021: Recruitment of GD Constable in ITBP also, check the difference between GD constable of SSC and ITBP, safalta
Safalta.com/ ITBP Recruitment 2021 - फोटो : ANI

विस्तार

देश भर में लाखों युवा इस वक्त कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। SSC ने अभी तक GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन तो नहीं जारी किया है  लेकिन इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने GD कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ITBP ने कुछ दिन पहले GD कॉन्स्टेबल के 65 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है। 
विज्ञापन


ITBP में निकली भर्ती :
इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 2 सितंबर तक जारी रहेगी। यह भर्तियां ग्रुप 'सी' में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के नॉन-गजटेड और मिनिस्टीरियल कॉन्स्टेबल के पदों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


कौन करता है भर्ती का आयोजन :
अभ्यर्थी अभी तक SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतेजार कर रहे थे लेकिन अब ITBP में भी GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली हैं। कई अभ्यर्थियों को नहीं पता होगा कि इन दोनों भर्ती में क्या अंतर है और इसे कौन आयोजित करता है। दरअसल SSC GD भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग करता है तो वहीं ITBP GD कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती का आयोजन खुद ITBP कर रहा है। इन दोनों में बड़ा अंतर ये है कि एसएससी की भर्ती के जरिए आप सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) समेत अलग-अलग अर्धसैनिक बलों में शामिल हो सकते हैं जबकि ITBP की भर्ती के जरिए आप केवल उसी फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी होती है सैलरी
ITBP GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास करके चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा इन्हें कई तरह के भत्ते भी प्राप्त होते हैं। SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास करके चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा इन्हें भी कई तरह के भत्ते तथा अन्य लाभ मिलते हैं।

क्या होता है काम :
ITBP GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास करके चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ITBP में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर काम करना होता है। अभ्यर्थियों का काम उनकी टुकड़ी के नियुक्ति स्थान के हिसाब से निर्धारित किया जाता है। जबकि SSC (GD) कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) GD के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इन संस्थानों में जाने के बाद अभ्यर्थियों को उनके संगठन के कार्यप्रणाली के मुताबिक काम करना होता है।


कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं  तो आपको अभी सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और फ्री में ज्वॉइन करें यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे कोर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed