SSC GD Recruitment 2021: GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, 25 हजार से भी अधिक पदों पर होनी है भर्ती
SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट या उमंग ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इनमें शामिल होने के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई को ही अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट या उमंग ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसमें सफल होना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए।
31 अगस्त है आवेदन करने की आखिरी तारीख:
SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू है और यह 31 अगस्त तक जारी रहेगी। SSC ने 10 अगस्त और 24 अगस्त को भी एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों से कहा है कि उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बगैर जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पर जाकर अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके लेटेस्ट नोटफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके SSC GD भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी उमंग ऐप पर भी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर देश सेवा आपका जुनून है और आप इस भर्ती में सफल होकर केंद्रीय सुरक्षाबलों में शामिल होना चाहते हैं, तो इस परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।