फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: After the written examination, the number of candidates to be called for PET / PST will be so, how many chances will be for your selection, understand the complete maths like this-safalta

SSC GD Recruitment 2021: लिखित परीक्षा के बाद PET/PST के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या होगी इतनी, आपके सिलेक्शन के होंगे कितने चांस, ऐसे समझें पूरा गणित

Sun, 25 Jul 2021 11:23 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 25 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, PET, PST तथा मेडिकल टेस्ट जैसे कई चरण के परीक्षाओं को पार करने के बाद होगा।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: After the written examination, the number of candidates to be called for PET / PST will be so, how many chances will be for your selection, understand the complete maths like this-safalta
ssc constable gd - फोटो : safalta

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है जो 31 अगस्त तक चलेगी। इसके जरिए SSC विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 25,271 पदों पर भर्तियां करने वाली है। GD कांस्टेबल के इन 25,271 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) , फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट (PET), PST और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा को छोड़ कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की हैं। इस वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता हो रहती है कि SSC कितने अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में पास करेगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में SSC इतने अभ्यर्थियों को कर सकता है सफल घोषित : 

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग PET तथा PST के लिए लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। इस बार SSC ने कुल 25,271 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार SSC कुल 3,03,252 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए बुला सकता है। हालांकि SSC कितने अभ्यर्थियों को CBT में सफल घोषित करके PET/PST के लिए बुलाता है, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।

विज्ञापन

ऐसे होता है अभ्यर्थियों का चयन :

GD कांस्टेबल के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET, PST और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय बलों में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होना है चयन : 

SSC ने इस बार GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन 25,271 पदों में से 7545 पद BSF में, 8464 पद CISF में, 3806 पद SSB में, 1431 पद ITBP में,  3785 पद असम राइफल्स (AR) में तथा 240 पद SSF में हैं। गौरतलब है कि GD कांस्टेबल की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को इन्हीं बलों में नियुक्ति मिलेगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्सेस को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, UP SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed