SSC GD/MTS Current Affairs 2021: MTS, GD या किसी अन्य परीक्षा में होना चाहते हैं पास, तो करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों के जरिए टूटेगी कट ऑफ की दीवार
SSC GD/MTS Current Affairs 2021: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है। निकट भविष्य में कई परीक्षाएं आयोजित की जानी है और इन सभी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस साल कई शानदार अवसर आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा जैसे कई राज्यों के साथ ही केंद्रीय स्तर पर भी कई सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। कोरोना महामारी की वजह से कई परीक्षाएं अपने समय से पीछे हो गई हैं, इसलिए निकट भविष्य में कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में अगले कुछ दिनों के अंदर ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा MTS और GD भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जानी है। इन दोनों परीक्षाओं के अलावा और कई परीक्षाओं के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो आप जानते होंगे कि करेंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कितना अहम विषय है।इसलिए, अभ्यर्थियों की सहायता के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न नीचे दिए गए हैं और साथ ही इसकी पूरी तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
Q.1 भारत में किस संस्थान ने कार्निया प्रत्यारोपण का पहला विकल्प विकसित किया है?
उत्तर - IIT हैदराबाद।
Q.2 हाल ही में खबरों में रहा लुसी मिशन (Lucy Mission) किस अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ा है?
ये भी पढ़ें: SSC MTS परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं
उत्तर - नासा।
Q.3 हाल ही में किस देश ने भारत के पर्यटकों को अपने वाहन से देश में आने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया?
उत्तर - नेपाल।
Q.4 स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब लॉन्च किया है?
उत्तर - 01 अक्तूबर, 2021।
Q.5 हाल ही में रूपिंदर पाल सिंह ने संन्यास की घोषणा की है, वे किस खेल से संबंधित थे?
उत्तर - हॉकी।
Q.6 आईपीएल 2021 के अंतिम चार में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है?
उत्तर - चेन्नई सुपर किंग्स।
Q.7 ‘पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट’ में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं हैं?
उत्तर - स्मृति मंधाना।
Q.8 हाल ही में किसे फिर से प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर - सिद्धार्थ रॉय कपूर।
Q.9 हाल ही में किस देश में पूर्व राष्ट्रपति को एक वर्ष की सजा सुनाई गई है?
उत्तर - फ्रांस (निकोलस सरकोजी)।
Q.10 हाल ही में 'अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस' कब मनाया गया है?
उत्तर - 01 अक्तूबर।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप SSC MTS, UP SI, SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता एप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।