SSC GD: जानिए किन विभागों में कितने पद भरे जाएंगे, कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) द्वारा दिसम्बर में जनरल ड्यूटी(जीडी) परीक्षा का नोटिफकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को 19 जनवरी 2023 तक आवेदन का अवसर मिलेगा। एसएससी जीडी परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) द्वारा कांस्टेबल पद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी(जीडी) परीक्षा के लिए हर वर्ष लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। साल 2021 की बात करें तो 25271 वैकेंसी के लिए 2.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फिजिकल के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं 2018-19 में 60 हजार से अधिक पद एसएससी जीडी के जरिए भरे गए थे। वहीं बात करें अगर एसएससी जीडी 2022 परीक्षा की तो एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 10 दिसम्बर को इसका नोटिफकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 19 जनवरी 2023 तक एसएससी जीडी के करीब 24605 पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा देश में बनाए जाने वाले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मार्च-अप्रैल 2023 में कराया जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा के लिए अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं तो सफलता द्वारा शुरू किए गए SSC GD Constable Online Video Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए आपको एसएससी जीडी की पक्की व बेहतर तैयारी करने का मौका मिलेगा।
एसएससी जीडी भर्ती के लिए इन विभागों में भरे जाएंगे पद
- बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स(BSF)
- सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स(CISF)
- सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स(CRPF)
- इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(ITBP)
- सशस्त्र सीमा बल(SSB)
- नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी(NIA)
- सेक्रेटेरिएट सिक्यूरिटी फोर्स(SSF)
इन चरणों में होगी एसएससी जीडी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तीन चरणों में पूरी की जाती है। पहले चरण में सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दूसरे चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट-पीएसटी-पीईटी का आयोजन किया जाता है। वहीं तीसरे व अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होता है। लिखित परीक्षा में 25 अंक के प्रश्न जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से, 25 अंक के प्रश्न एलीमेंट्री मैथमैटिक्स से, 25 अंक के प्रश्न जनरल अवेयरनेस और 25 अंक के प्रश्न अंग्रेजी हिंदी भाषा से पूछे जाएंगे।
य़े भी पढ़ें
एसएससी जीडी ई-बुक
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी करंट अफेयर्स
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।