फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: The written exam is over, know why the number of vacancies is still expected to increase in this recruitment Safalta

SSC GD Exam 2021: लिखित परीक्षा हो गई है समाप्त, जानें क्यों अभी भी है इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Sun, 19 Dec 2021 10:51 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 19 Dec 2021 10:51 AM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त हो गई है। इस परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर से हुई थी।

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: The written exam is over, know why the number of vacancies is still expected to increase in this recruitment Safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त हो गई है। यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती की जानी है। इन 25,271 पदों में BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या में वृद्धि है संभव :

GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में कम होने की वजह से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योकि SSC द्वारा इस भर्ती में पदों की संख्या में वृद्धि अभी भी संभव है। दरअसल आयोग ने पिछली GD भर्ती में पहले चरण की परीक्षा के बाद भी पदों की संख्या में वृद्धि की थी। साथ ही SSC ने आधिकारिक अधिसूचना में भी लिखा है कि पदों की संख्या में वृद्धि या कटौती की जा सकती है। इसलिए अभी भी पदों की संख्या में वृद्धि संभव है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

पिछली कुछ भर्तियों की तुलना में इस बार सबसे कम हैं सीटें :

GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। हालांकि, इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली GD कॉन्स्टेबल भर्तियों की अपेक्षा काफी कम है। SSC ने इससे पहले 2018 और उससे पहले 2015 में GD कॉन्स्टेबल भर्ती आयोजित की थी और इन दोनों भर्तियों में रिक्त पदों की संख्या वर्तमान GD भर्ती की तुलना में दोगुनी से भी अधिक थी। SSC ने 2015 की GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी। वहीं, GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2015 के जरिये कुल 62390 पदों पर भर्तियां की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed