फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: Admit card of GD exam has been released, know what are the options for the candidates whose admit cards have not been issued-safalta

SSC GD Exam 2021: GD परीक्षा के एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी, जानिए जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नहीं हुए हैं जारी उनके पास क्या है विकल्प

Mon, 08 Nov 2021 03:49 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 08 Nov 2021 03:49 PM IST
सार

SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है।

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: Admit card of GD exam has been released, know what are the options for the candidates whose admit cards have not been issued-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। 25,271 पदों पर होने वाली इस भर्ती के जरिये BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाना है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

प्रोविशनल एडमिट कार्ड कर दिया गया है जारी :

SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रोविशनल एडमिट कार्ड के जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा का शहर तथा परीक्षा की तारीख देख सकते हैं। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 4 दिनों पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों ने जिस जोन के लिए अप्लाई किया है, उनका एडमिट कार्ड उसी ज़ोन की वेबसाइट पर दिया गया है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके पूरी जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नहीं हुए हैं जारी उनके पास क्या है विकल्प :

SSC ने सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का  एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आयोग ने नहीं जारी किया है, उन्हें परीक्षा से एक सप्ताह पहले तक इंतजार करने की सलाह दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक जारी होता है, वैसे अभ्यर्थियों को आयोग के रीजनल कार्यालय से संपर्क करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के प्रूफ के साथ आयोग के संबंधित रीजनल कार्यालय से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed