फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Cut Off 2021: How much was the cutoff for the candidates of UP and Bihar in the last recruitment of GD constable and this time how much is expected-safalta

SSC GD Cut Off 2021: GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए कितना गया था कटऑफ और इस बार है कितना जाने की उम्मीद

Thu, 13 Jan 2022 08:49 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 13 Jan 2022 08:49 AM IST
सार

 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा के जरिए GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
SSC GD Cut Off 2021: How much was the cutoff for the candidates of UP and Bihar in the last recruitment of GD constable and this time how much is expected-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा के जरिए GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। SSC ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और यह उम्मीद जताई जा रही है आयोग जल्द ही इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच SSC Foundation Online Coaching-Join Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए कितना गया था कट ऑफ 

GD कॉन्स्टेबल की भर्ती इससे पहले 2018 में निकली थी और उस समय उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 78.93 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.98 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 70.40 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73.12 मार्क्स रहा था। वहीं, बिहार राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 76.73 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 74.53 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 59.60 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.41 मार्क्स रहा था।

विज्ञापन

इस बार कितना रह सकता है कट ऑफ :

वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से आधे से भी कम है। इसलिए इस बार की भर्ती में कट ऑफ थोड़ा बढ़ सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती के कट ऑफ में पिछले साल की भर्ती के तुलना में कुछ मार्क्स की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। वहीं, इससे पहले आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में SSC ने 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद आयोग ने पदों की संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगा एसएससी जीडी रिजल्ट 

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed