फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Final Result 2023 Declared on ssc.nic.in Know Check Cutoff Marks Direct Link here

SSC GD Constable: एसएससी ने कॉन्स्टेबल के 49,590 पदों का फाइनल रिजल्ट किया जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

Sun, 20 Aug 2023 12:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

SSC GD Constable Results 2023: आयोग ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। सभी पात्र और योग्य उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD Constable Final Result 2023 Declared on ssc.nic.in Know Check Cutoff Marks Direct Link here
ssc constable gd 2018

विस्तार

SSC GD Constable Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) में कॉन्सटेबल के 49,590 पदों पर भर्ती के लिए हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को आखिरी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, वे अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए चयनित हुए थे 3,70,998 उम्मीदवार

एसएससी जीडी परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी तक CBT मोड में आयोजित की गई थी। एसएससी जीडी सीबीटी के परिणाम 8 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे। कुल 3,70,998 उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (physical eligibility test) में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में उपस्थित होने के लिए 93,228 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने बताया कि भर्ती के लिए मणिपुर की 597 रिक्तियों को छोड़कर 49,590 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग ने कहा, "एसएसएफ, एनसीबी या सीएपीएफ के लिए आवंटन, उम्मीदवारों की योग्यता सह वरीयता (Merit cum Preference), संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में रिक्तियों की उपलब्धता, सीमावर्ती जिले और नक्सल/उग्रवाद प्रभावित जिलों के लिए आरक्षण और श्रेणी-वार आरक्षण के अनुसार किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति

एसएसएफ, सीएपीएफ और असम राइफल्स में नियुक्ति के लिए प्रोविजनली चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण निम्न प्रकार है- 

  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 567 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 404 है। 
  • एससी कैटेगरी की 862 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 808 है। 
  • एसटी कैटेगरी की 524 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 511 है। 
  • ओबीसी कैटेगरी की 1200 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 1138 है। 
  • यूआर कैटेगरी की 2378 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 2256 है। 
विज्ञापन

पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति

एसएसएफ, सीएपीएफ और असम राइफल्स में नियुक्ति के लिए प्रोविजनली चयनित उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण निम्न प्रकार है- 

  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 4753 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 3545 है। 
  • एससी कैटेगरी की 6726 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 6568 है। 
  • एसटी कैटेगरी की 9552 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 3951 है। 
  • ओबीसी कैटेगरी की 567 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 9356 है। 
  • यूआर कैटेगरी की 18665 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 17842 है। 
  • ईइसएम कैटेगरी की 4957 रिक्तियां थीं और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 877 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed