फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Admit card 2022: Commission has issued admit cards for many regions, important guidelines-safalta

SSC GD Admit card 2022 : आयोग ने कई रीजनों के एडमिट कार्ड जारी किए, जानें परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश

Sat, 31 Dec 2022 11:40 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 31 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती के जरिए 9 केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (सीएपीएफ) में 45,284 पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए परीक्षा  केंद्र तय कर दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों के अलग - अलग रीजनों के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी किए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के एसएससी जीडी वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं।  

विज्ञापन
SSC GD Admit card 2022: Commission has issued admit cards for many regions, important guidelines-safalta
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक आयोजित कराई जा रही एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग इस भर्ती के जरिए 9 केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (सीएपीएफ) में 45,284 पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों के अलग - अलग रीजनों के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी किए हैं। एसएससी जीडी परीक्षा के लिए 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एसएससी ने उम्मीदवारों का एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया था। ऐसे उम्मीदवार जो एसएससी जीडी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं वो सफलता के SSC GD Video Course की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस वीडियो कोर्स के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी परीक्षा को क्रैक किया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
 

इन रीजनों का एडमिट कार्ड हुआ जारी  

एसएससी ने सेंट्रल रीजन यूपी बिहार, नॉर्दर्न रीजन दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी रीजन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ईस्टर्न रीजन, नॉर्थ वेस्ट रीजन, केरल कर्नाटक रीजन, नॉर्थ ईस्ट रीजन, वेस्ट रीजन, साउथ रीजन के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इन रीजनों के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

एसएससी जीडी परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश  

परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को एक फोटो पहचान पत्र के साथ जाना है। इस पहचान पत्र में उम्मीदवार की जन्मतिथि, पता आदि लिखा हुआ होना चाहिए। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी या कोई इलेक्ट्रिक सामान लेकर जाने की मनाही है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को तय समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD, SSC CHSL, SSC CGL, IIT JEE, JEE Advance, NEET UG और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेज चला रहा है। इन कोर्सेज में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed