फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: Exam will be conducted from January 10 with changes, know whether there will be a chance-safalta

SSC GD 2022:बदलावों के साथ 10 जनवरी 2023 से होगा परीक्षा का आयोजन,जानें आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा या नहीं

Fri, 25 Nov 2022 12:38 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 25 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई है और यह 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इस परीक्षा में 30 लाख से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
SSC GD 2022: Exam will be conducted from January 10 with changes, know whether there will be a chance-safalta
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और CRPF, BSF, CISF जैसे अर्धसैनिक बलों में जाने के अपने सपने को पूरा करते हैं। SSC द्वारा शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं SSC इसके लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जनवरी 2023 में कर सकती है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी जीडी ईबुक 

इस भर्ती में हुए हैं कौन से बदलाव

SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में इस साल कुछ अहम बदलाव किए हैं। दरअसल GD कॉन्स्टेबल भर्ती के CBT में अभी तक अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन इस साल से इस परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कम हो गई है और अब अभ्यर्थियों से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से अब जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलीमेंट्री मैथ मैटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इसकी CBT में अभ्यर्थियों को पहले प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता था। लेकिन इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अब CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही SSC ने कोरोना महामारी की वजह से अभ्यर्थियों को सिर्फ इस साल की GD भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

क्या आवेदन में सुधार का नहीं मिलेगा मौका 

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को काफी सावधानी के साथ फॉर्म भरना चाहिए। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन में सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CGL, SSC CHSL, UP कांस्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed