फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC February 2024 Exam Schedule 2024 Out check dates at ssc.nic.in

SSC Exam Schedule 2024 : एसएससी ने जारी किया फरवरी महीने का परीक्षा शेड्यूल, देखें कब-कब होगा एग्जाम

Mon, 29 Jan 2024 06:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 29 Jan 2024 06:04 PM IST
सार

SSC Exam Schedule 2024: एसएससी ने फरवरी महीने में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
SSC February 2024 Exam Schedule 2024 Out check dates at ssc.nic.in
एसएससी 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Exam Schedule 2024 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फरवरी 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

SSC Exam Schedule परीक्षा तिथियां

  • एसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2018 - 2019 सुबह की पाली में और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा - 2020, 2021 और 2022 का आयोजन 06 फरवरी, 2024 को दोपहर की पाली में होगा।

  • एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2018 - 2019  पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 07 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि पेपर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) होगी, पेपर 2 एक वर्णनात्मक होगा। एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा सीबीई परीक्षा का पेपर 1 सुबह की पाली में और वर्णनात्मक परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी।

  • एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2020, 2021 और 2022 सीबीई और वर्णनात्मक पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

  • जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019, 2020 09 फरवरी 2024 को दो पालियों - सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Exam Schedule ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, महत्वपूर्ण सूचना परीक्षाओं की अनुसूची पर क्लिक करें।

  • परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • परीक्षा कार्यक्रम चेक करें और डाउनलोड करें।

  • अब इसका एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed