SSC Delhi Police Bharti: एसएससी दिल्ली पुलिस ऑपरेटर भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल - असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के कुल 857 पद भरे जाने हैं।
विस्तार
SSC Delhi Police HC AWO TPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस के लिए हेड कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल - असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के कुल 857 पद भरे जाने हैं। आवेदन के इच्छुक युवा जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।
विस्तृत अधिसूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हुई थी और 29 जुलाई, 2022 अंतिम तिथि है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और शारीरिक मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट पर आधारित होगा।
SSC Recruitment 2022 की रिक्तियों का विवरण
पद का नाम : हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ, दिल्ली पुलिस में टीपीओ
पदों की संख्या : 857
वेतनमान : वेतन स्तर-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक होगा।
SSC Head Constable Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 जुलाई, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022 -
ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022 -
चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022 -
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तिथि : अक्तूबर, 2022
SSC Delhi Police HC Recruitment के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। वहीं, आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जुलाई 2022 के दिन तक 18 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
SSC Head Constable Recruitment की चयन एवं आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई, 2022 तक केवल ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एसएससी कर भर्ती में चयन पेपर- 1 सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड पर आधारित होगा। वहीं, उम्मीदवारों को टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट आदि से भी गुजरना होगा।
SSC Head Constable Recruitment आवेदन शुल्क
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत दिल्ली पुलिस में एडब्ल्यूओ और दिल्ली पुलिस में टीपीओ के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, अनारक्षित तथा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100/- रुपये देने होंगे जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।