SSC Delhi Police Constable Result: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 629 का परिणाम रोका, 5690 शॉर्टलिस्ट
Delhi Police Constable Executive 2020 SSC Sarkari Results: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिसूचना के अनुसार, 5,690 उम्मीदवार भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। वहीं, विभिन्न कारणों से 629 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी (Constable Executive) 2020 का अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के आखिरी चरण में भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, 5,690 उम्मीदवार भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। वहीं, विभिन्न कारणों से 629 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है।
आपराधिक मामलों और अनुचित साधनों के उपयोग के कारण रोका गया रिजल्ट
एसएससी ने बुधवार, 15 दिसंबर को जारी रिजल्ट अधिसूचना में बताया गया कि 04 उम्मीदवारों (रोल नंबर- 2201266851, 2405037047, 3007013476 और 3007308720) के परिणाम उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण रोके गए हैं, जबकि 625 और उम्मीदवारों के परिणाम को आयोग द्वारा अनुचित साधनों के संदिग्ध उपयोग के संबंध में आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित की जाएगी डीएमई
उपरोक्त भर्ती में अंतिम रूप से चयनित लोगों की विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 10% उम्मीदवारों का 'रिजर्व पैनल
SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल CBT परीक्षा, 2020 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE & MT) आयोजित किया था। कुल 67,740 उम्मीदवारों को PE & MT के लिए योग्य घोषित किया गया था। एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के पैरा संख्या 15.14 के तहत प्रावधान के अनुसार परीक्षा, 10% उम्मीदवारों का एक 'रिजर्व पैनल' भी तैयार किया गया है। 'रिजर्व पैनल' का रखरखाव और संचालन दिल्ली पुलिस करेगी।
SSC Delhi Police Constable Result डाउनलोड करने के चरण
- चरण 1- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- चरण 2- होम पेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
- चरण 3- दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2020 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला भर्ती के अंतिम परिणाम की घोषणा लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4- चयनित उम्मीदवारों की सूची और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 5- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।