SSC CPO Recruitment: एसएससी में 4300 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
SSC CPO Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CPO Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और पुलिस की नौकरी में इच्छुक हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने सेंट्रल पुलिस ऑफिसर भर्ती के तहत सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार 30 अगस्त, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधाकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
31 अगस्त, 2022 तक जमा कर सकेंगे आवेदन शु्ल्क
SSC CPO Recruitment 2022 के लिए आवेदन आज रात 11 बजे तक होंगे। वहीं, उम्मीदवारों को 31 अगस्त, 2022 को रात 11 बजे तक का समय आवेदन शुल्क जमा करने के लिए दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
4300 है रिक्त पदों की संख्या
SSC CPO Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है। इनमें से 228 पद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष), 112 पद सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस (महिला) के लिए है। वहीं, 3960 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में जीडी के लिए है।
सीपीओ भर्ती से जुड़ीं जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अगस्त, 2022
- आवेदन जमा होने की आखिरी तारीख- 30 अगस्त, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 31 अगस्त, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 01 सितंबर, 2022
- सीबीटी परीक्षा की तारीख- नवंबर, 2022
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीपीओ भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
- अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।