SSC CPO 2025: आठ मार्च को होगी दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई पेपर-2 की परीक्षा; इस दिन आएगा प्रवेश पत्र
SSC CPO 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती के पेपर-2 की परीक्षा के लिए शहर का विवरण जारी कर दिया है। आयोग जल्द ही इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी करेगा।
विस्तार
SSC CPO 2025 City Slip: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की पेपर-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी होने वाला है। आयोग इस परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर चुका है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर सिटी स्लिप के माध्यम से जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। इससे उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकत हैं।
गौरतलब है कि आयोग ने अभी सिर्फ सिटी स्लिप जारी की है, यह प्रवेश पत्र नहीं है। एसएससी सीपीओ पेपर 2 के लिए प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा 8 मार्च को होनी निर्धारित है।
6 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
आयोग की और से जारी ताजा नोटिस के अनुसार, एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती पेपर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 मार्च से उपलब्ध करा दिया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
भर्ती अभियान का लक्ष्य 4187 पदों को भरना है, जिनमें से 125 पुरुष दिल्ली पुलिस एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं, 61 महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं, और शेष 4001 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं। कुल 24190 उम्मीदवारों ने पेपर-2 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (पेपर I), अर्हता प्राप्त करने वाली पीईटी/पीएसटी परीक्षा और मुख्य परीक्षा (पेपर II) शामिल है।
वेतनमान
- सीएपीएफ में उप-निरीक्षक (जीडी) का वेतनमान: इस पद का वेतनमान लेवल-6 (35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये) है और इसे ग्रुप 'बी' (गैर-राजपत्रित), गैर-मंत्रालयिक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) (पुरुष/महिला): इस पद का वेतनमान लेवल-6 (35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये) है और इसे दिल्ली पुलिस द्वारा ग्रुप 'सी' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।