फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO  2020 Final Result declared at ssc.nic.in sarkari result

SSC CPO Final Result: एसएससी सीपीओ भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 16 Jul 2022 12:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 12:05 PM IST
सार

SSC CPO Final Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार सीपीओ भर्ती में कुल 1552 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।

विज्ञापन
SSC CPO  2020 Final Result declared at ssc.nic.in sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CPO Final Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से सेंट्रल पुलिस ऑफिसर/CPO भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया था, वे अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हैं। 
विज्ञापन

SSC CPO Final Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार सीपीओ भर्ती में कुल 1552 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। बता दें कि उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को इन विभागों के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी-: 

  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब-इंस्पेक्टर
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब-इंस्पेक्टर
विज्ञापन

SSC CPO Final Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां सीपीओ भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इस में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed