फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Constable Delhi Police 2023 final result out know how to check at ssc.nic.in

SSC Constable Result Out: एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 25 Jan 2024 02:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 25 Jan 2024 02:45 PM IST
सार

SSC Constable Result Out: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में एसएससी कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Constable Delhi Police 2023 final result out know how to check at ssc.nic.in
एसएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Constable Result Out : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में एसएससी कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला भर्ती के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

विज्ञापन

SSC रिक्तियों का विवरण

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयनित कुल 7457 रिक्तियों के मुकाबले, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला में कुल 6976 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित उम्मीदवारों में से, कुल 4255 पुरुष उम्मीदवार, 217 पुरुष पूर्व सैनिक हैं। 81 पुरुष पूर्व सैनिक (कमांडो), और 2423 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई एंड एमटी)/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए कुल 86,049 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से केवल 53786 उम्मीदवार (21005 पुरुष और 32781 महिला) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर, एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2023 दिल्ली पुलिस कट ऑफ 2023 के साथ एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed