फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Exam 2021: The second phase of CHSL recruitment exam may be held by this month, know the attractive salary available in this job-safalta

SSC CHSL Exam 2021: इस महीने तक हो सकती है CHSL भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा, जान लीजिए इस नौकरी में मिलने वाली आकर्षक सैलरी

Fri, 29 Oct 2021 04:24 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 29 Oct 2021 04:24 PM IST
सार

CHSL भर्ती 2020 के पहले चरण की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। ये परीक्षा 12 से 19 अप्रैल और 4 से 13 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
SSC CHSL Exam 2021: The second phase of CHSL recruitment exam may be held by this month, know the attractive salary available in this job-safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (CHSL) 2020 के पहले चरण की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अक्टूबर को इसके परिणामों की घोषणा की। ये परीक्षा 12 से 19 अप्रैल और 4 से 13 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसकी भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अब SSC द्वारा इसके परिणामों की घोषणा किए जाने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। अगर आप भी SSC या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगी दूसरे चरण की परीक्षा :

SSC ने CHSL भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। दरअसल SSC ने कुछ दिनों पहले अपना एग्जाम कैलेंडर जारी किया था और इसमें CHSL भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा की तारीखें भी दी गई हैं। इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CHSL भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को होनी है।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा :

CHSL भर्ती में सफल होने के लिए पहले चरण की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में भी हिस्सा लेना होगा। CHSL भर्ती में जितने भी अभ्यर्थी सफल हुए थे, उन सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। गौरतलब है कि CHSL भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में 45429 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, इसलिए इसके दूसरे चरण की परीक्षा में भी इतने ही अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

CHSL भर्ती डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, कोर्ट क्लर्क और पोस्टल / सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे बैंड 1 के तहत 5200-20,200 रुपये की श्रेणी में रखा गए है। हालांकि, इस भर्ती में पदों के हिसाब से ग्रेड पे अलग अलग है और साथ ही इन्हें कई तरह के भत्तों का भी अलग से लाभ मिलता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी बेहतर बनाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed