फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2025 Notification today at ssc.gov.in; Check here all details before applying this exam

SSC CHSL 2025 Notification: जून 2025 के लिए आज जारी होगा एसएससी की बड़ी भर्ती का नोटिस, जानें इसका पूरा विवरण

Mon, 23 Jun 2025 03:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

SSC CHSL Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग आज सीएचएसएल भर्ती की अधिसूचना जारी करने वाला है। जून 2025 में एसएससी की ओर से यह पांचवी बड़ी भर्ती शुरू की जाने वाली है। पंजीकरण प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
SSC CHSL 2025 Notification today at ssc.gov.in; Check here all details before applying this exam
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/

विस्तार

SSC CHSL Recruitment Notification 2025: एसएससी की जून 2025 की पांचवीं बड़ी भर्ती की अधिसूचना आज जारी होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, एसएससी सीएचएल 10+2 भर्ती की अधिसूचना आज, 23 जून को जारी होनी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से निर्धारित समयसीमा तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

SSC CHSL 2025 Important Dates: नोट करें संभावित तिथियां

एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 के मुताबिक 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे और पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आठ से 18 सितंबर तक प्रस्तावित है। भर्ती प्रक्रिया की संभावित तारीखें नीचे देख सकते हैं:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 23 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 1 अगस्त 2025
  • परीक्षा की तारीख (टियर-1): सितंबर-अक्तूबर 2025 (संभावित)
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों/पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती की जाती है। 

विज्ञापन

SSC CHSL Vacancy: पिछले वर्ष 3,437 पदों के लिए जारी हुई थी अधिसूचना

पिछले वर्ष (2024 में) एसएससी ने सीएचएसएल भर्ती के लिए 3437 रिक्तियां अधिसूचित की थीं। वहीं, 2023 में 4500 से अधिक पदों पर अधिसूचना जारी हुई थी। इस वर्ष रिक्तियों की संख्या अधिसूचना जारी होने पर पता चलेगी।

SSC CHSL 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए कुछ पदों पर गणित विषय अनिवार्य हो सकता है।
  • आयु सीमा: आवेदन की आयु 18 से 27 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियुमानुसार आयसीमा में छूट दी जाएगी।
  • राष्ट्रीयता: आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए। कुछ विशेष मामलों में नेपाल, भूटान और अन्य देशों के नागरिक भी पात्र हो सकते हैं।

पात्रता मानदंड पर विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, उसे ध्यान से पढ़ें।

SSC CHSL Selection Proces: एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया

एसएससी सीएचएसएल भर्ती की चयन प्रक्रिया 2 चरणों में होते हैं। टियर-1 और टियर-2 परीक्षा-

  • टियर-1 (ऑनलाइन परीक्षा): यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा है। इसमें जनरल इंटेलिजेंस, अंग्रेजी, गणित और सामान्य जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा के लिए 1 घंटा मिलेगा।
  • टियर-2 (स्किल/टाइपिंग टेस्ट): टियर-1 में सफल उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट (LDC/JSA) या डेटा एंट्री स्किल टेस्ट (DEO) के पात्र होते हैं। यह क्वॉलिफाइंग परीक्षा है।

SSC CHSL 2025 Application: कैसे करें आवेदन

एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती की अधिसूचना जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • अब एसएससी सीएचएसएल 2025 अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने से पहले अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
  • मांगे गए सभी विवरण भरकर आवेदन करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed