फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2025 Notification out for 3131 posts; Apply at ssc.gov.in till 18 July

SSC CHSL 2025 Form: एसएससी सीएचएसएल का नोटिस जारी, 18 जुलाई तक करें आवेदन; 3131 पदों पर होगी भर्ती

Mon, 23 Jun 2025 08:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

SSC CHSL Notification 2025: एसएससी ने सीएचएसएल भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 3,131 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CHSL 2025 Notification out for 3131 posts; Apply at ssc.gov.in till 18 July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC CHSL 2025 Registration: कर्मचारी चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित सीएचएसएल 10+2 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की है।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,131 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की तालिका नीचे देख सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा 23 जून से 18 जुलाई 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 (रात्रि 11.00 बजे तक)
सुधार विंडो 23 जुलाई से 24 जुलाई 2025 (रात्रि 11 बजे तक)
टियर-1 परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025
टियर-2 परीक्षा फरवरी-मार्च 2026

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए कुछ पदों पर गणित विषय अनिवार्य हो सकता है।
  • आयु सीमा: आवेदन की आयु 18 से 27 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियुमानुसार आयसीमा में छूट दी गई है।
  • राष्ट्रीयता: आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए। कुछ विशेष मामलों में नेपाल, भूटान और अन्य देशों के नागरिक भी पात्र हो सकते हैं।

पात्रता मानदंड पर विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

विज्ञापन

SSC CHSL 2025 Salary: इतना मिलेगा वेतन

  • लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए): वेतन लेवल-2 (रु. 19,900-63,200)।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ): वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) और लेवल-5 (रु. 29,200-92,300)।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’: वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100)।

SSC CHSL 2025 Application: कैसे करें आवेदन

एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • अब एसएससी सीएचएसएल 2025 अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने से पहले अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
  • मांगे गए सभी विवरण भरकर आवेदन करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed