फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2025 Final Result: 3,515 Candidates Recommended, 7 Vacancies Remain Unfilled

एसएससी सीएचएसएल 2025: अंतिम परिणाम घोषित, 3515 उम्मीदवारों का हुआ चयन, सात पद क्यों रह गए खाली? देखें कटऑफ

Wed, 07 Oct 2026 08:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 08:12 PM IST
सार

एसएससी सीएचएसएल 2025 का अंतिम आवंटन जारी हो गया है। 3,522 पदों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों की सिफारिश हुई। स्लाइडिंग प्रक्रिया में 328 नई नियुक्तियां मिलीं, जबकि 7 पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रह गए। श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या और कटऑफ खबर में देखें...
 

विज्ञापन
SSC CHSL 2025 Final Result: 3,515 Candidates Recommended, 7 Vacancies Remain Unfilled
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल (10+2) 2025 यानी CHSLE-2025 के अंतिम आवंटन और परिणाम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिसके आधार पर 3,515 उम्मीदवारों की अंतिम रूप से अनुशंसा की गई। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी ने 17 अगस्त 2026 को पहले दौर अस्थायी आवंटन (FRTA) जारी किया था। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन (IV) की प्रक्रिया कराई गई। यह प्रक्रिया 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन लॉगिन मॉड्यूल और निर्धारित केंद्रों पर भौतिक उपस्थिति के साथ हुई।
विज्ञापन


इस पूरी प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की अंतिम पोस्ट और विभागीय प्राथमिकताओं का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर 3,515 उम्मीदवारों की अंतिम रूप से अनुशंसा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

3,522 पदों में से कितने पद भरे गए?

कुल 3,522 वर्टिकल रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई। इस तरह कुल रिक्तियों का 99.80 प्रतिशत हिस्सा भर गया। केवल 7 वर्टिकल पद खाली रह गए। श्रेणी के हिसाब से स्थिति इस प्रकार रही:

 
श्रेणी रिक्तियां अनुशंसित उम्मीदवार खाली पद
EWS 337 337 0
SC 490 487 3
ST 252 251 1
OBC 768 766 2
UR 1,675 1,674 1
कुल 3,522 3,515 7

 

सबसे ज्यादा 3 पद एससी श्रेणी में खाली रहे। इसके बाद ओबीसी में 2, एसटी में 1 और यूआर में 1 पद खाली रहा।

आरक्षित वर्ग के कितने उम्मीदवार अनारक्षित मेरिट पर चुने गए?

इस परिणाम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि 841 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार बिना किसी छूट वाले मानकों पर अनारक्षित मेरिट से चयनित हुए। इनमें शामिल हैं:
  • EWS: 241
  • SC: 17
  • OBC: 583

कुल 841 उम्मीदवारों का चयन अनारक्षित मेरिट पर हुआ। यह 1,674 UR अनुशंसित उम्मीदवारों का करीब 50.24 प्रतिशत है।
Trending Videos

3,515 उम्मीदवारों में कितनों ने FIX और FLOAT विकल्प चुने?

स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन (IV) प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी स्थिति के अनुसार FIX या FLOAT विकल्प चुना। कुछ उम्मीदवारों को खाली हुई सीटों के कारण नई पोस्ट भी मिली। आंकड़े इस तरह रहे:

  • FIX विकल्प: 2,260 उम्मीदवार
  • FLOAT विकल्प: 927 उम्मीदवार
  • नई आवंटित सीटें: 328 उम्मीदवार
  • कुल उम्मीदवार: 3,515


FIX का मतलब उम्मीदवार ने FRTA में मिली पोस्ट और विभाग को तय कर लिया। FLOAT चुनने वाले उम्मीदवारों ने मौजूदा आवंटन बनाए रखते हुए बेहतर विकल्प के लिए ऊपर जाने की संभावना रखी।

वहीं, 328 उम्मीदवारों को उन सीटों पर नई पोस्ट मिलीं, जो कुछ उम्मीदवारों के Identity Verification में उपस्थित नहीं होने के कारण खाली हुई थीं।

परिणाम पीडीएफ और कटऑफ यहां देखें...

बराबर अंक आने पर मेरिट कैसे तय हुई?

यदि टियर-II में दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान रहे, तो इंटर-से मेरिट तय करने के लिए क्रमवार टाई-ब्रेकिंग नियम अपनाया गया। क्रम इस प्रकार रहा:

  1. टियर-II के कुल अंक
  2. टियर-II के सेक्शन-I के अंक
  3. टियर-I के कुल अंक
  4. जन्म तिथि, जिसमें अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई


इस प्रक्रिया से समान अंक वाले उम्मीदवारों के बीच अंतिम मेरिट तय की गई।

अब चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला कदम क्या होगा?

कुल 3,515 अनुशंसित उम्मीदवारों के इलेक्ट्रॉनिक डोजियर यानी e-dossier संबंधित यूजर डिपार्टमेंट्स और नियुक्ति प्राधिकरणों को भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों के स्तर पर होगी। इसमें मुख्य रूप से शामिल है:

  • भौतिक रूप से दस्तावेजों का सत्यापन
  • चरित्र और पूर्ववृत्त (Background) की जांच
  • मेडिकल जांच
  • नियुक्ति पत्र जारी करना


इसका मतलब है कि एसएससी की ओर से अंतिम प्रावधिक परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति से जुड़ी अगली औपचारिकताएं संबंधित नियुक्ति प्राधिकरण पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed