SSC CHSL 2022 : मई महीने में होगी एसएससी सीएचएसएल टीयर-1 परीक्षा, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
SSC CHSL 2022 : कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए।
विस्तार
SSC CHSL 2022 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
SSC CHSL 2022 : आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।
SSC CHSL 2022 : मई में होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएससी सीएचएसएल देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या उम्मीदवार आवेदन करेंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
SSC CHSL 2022 : चार भाग में होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन चार भाग की प्रक्रिया के बाद होगा। टीयर-1 में उम्मीदवारों से विभिन्न विषयों से बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, टीयर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों से निबंध लेखन की परीक्षा ली जाएगी। टीयर-3 में टाइपिंग और स्किल टेस्ट लिया जाएगा। वहीं, भाग चार में उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी।
SSC CHSL 2022 : इन पदों पर होगी भर्तियां
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)
SSC CHSL 2022 : कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीएचएसएल भर्ती से के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।