फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2020 Tier 2 Admit Card Released Sarkari Exam 2022

SSC CHSL 2020 Admit Card: एसएससी सीएचएसएल टियर- II एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 9 जनवरी से होगी

Thu, 06 Jan 2022 02:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 02:09 PM IST
सार

SSC 2020 CHSL Tier 2 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर-II) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC CHSL 2020 Tier 2 Admit Card Released Sarkari Exam 2022
कर्मचारी चयन आयोग सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : एसएससी

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2020 (SSC CHSL 2020) टियर-II के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए 2020 एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 09 जनवरी से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

SSC CHSL 2020 परीक्षा 'पेन और पेपर' मोड में आयोजित होगी

सीएचएसएल टियर- II परीक्षा 'पेन और पेपर' मोड में 100 अंकों का एक वर्णनात्मक पेपर होगा। वर्णनात्मक पेपर की अवधि एक घंटे के लिए होगी और इसमें  Essay/ Letter/Application/ Precis आदि लिखना शामिल है। एसएससी सीएचएसएल टियर- II में न्यूनतम योग्यता के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी है। इससे पहले, आयोग ने पिछले साल 27 अक्तूबर को सीएचएसएल 2020 के टियर- I का परिणाम जारी किया था, जिसमें 45,429 उम्मीदवारों को टियर- II परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी और बीएचसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब

विज्ञापन
विज्ञापन

4,726 पदों को भरने के लिए हो रही एसएससी सीएचएसएल परीक्षा  

SSC CHSL 2020 का आयोजन केंद्र सरकार के 43 विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों में 4,726 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। एसएससी कंप्यूटर आधारित परीक्षण, वर्णनात्मक पेपर, और कौशल परीक्षण, या टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से सहायक / क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश करेगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) देश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए सबसे लोकप्रिय संगठनों में से एक है।  

यह भी पढ़ें ः IBPS PO Prelims 2021 Result: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

SSC CHSL टियर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं। अपने क्षेत्र के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्षेत्रीय वेबसाइट पर, एसएससी सीएचएसएल के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन करने के लिए रोल नंबर / पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें
  5. SSC CHSL प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed