SSC CGL Tier II Exam Date: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तिथियां जारी, 18 और 19 जनवरी को होगी; देखें नोटिस
SSC CGL Tier II Exam Date OUT: एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को होगी। टियर-1 में सफल उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। 18 जनवरी को लिखित परीक्षा और 19 जनवरी को स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier II Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-2 परीक्षा 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 18 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। यह परीक्षा विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
SSC CGL Tier 2 Exam Schedule 2026: 18 और 19 जनवरी को होगी सीजीएल टियर-2 परीक्षा
18 जनवरी 2026 (पहला दिन):
इस दिन लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-
- गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता
- इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
- जनरल अवेयरनेस
- कंप्यूटर नॉलेज
- सांख्यिकी (Statistics)
19 जनवरी 2026 (दूसरा दिन):
- स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा, जो पेपर-1 का सेक्शन-4 है।
| दिन | तारीख | पेपर | सेक्शन | विषय |
|---|---|---|---|---|
| दिन 1 | 18 जनवरी 2026 | पेपर-I | सेक्शन I | गणितीय योग्यता व रीजनिंग |
| पेपर-I | सेक्शन II | इंग्लिश व जनरल अवेयरनेस | ||
| पेपर-I | सेक्शन III | कंप्यूटर नॉलेज | ||
| पेपर-II | - | स्टैटिस्टिक्स | ||
| दिन 2 | 19 जनवरी 2026 | पेपर-I | सेक्शन IV | स्किल टेस्ट (DEST) |
आधिकारिक नोटिस देखें...
टियर-1 रिजल्ट के बाद आया एग्जाम शेड्यूल
एसएससी ने यह परीक्षा तिथि टियर-1 रिजल्ट जारी होने के एक दिन बाद घोषित की है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर लॉग इन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस वर्ष-
- 6,196 उम्मीदवार जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के लिए
- 2,781 उम्मीदवार स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II के लिए
- 1,30,418 उम्मीदवार अन्य पदों के लिए टियर-1 में सफल घोषित किए गए हैं
टियर-1 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को कैटेगरी-वाइज टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जेएसओ, एसआई ग्रेड-II और अन्य पदों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय की गई है।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी भर्तियों में गिनी जाती है।