{"_id":"61ed3b17ba64330d425dc75a","slug":"ssc-cgl-recruitment-2022-today-is-last-date-to-apply-for-ssc-cgl-recruitment-2022-know-how-to-apply-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL Recruitment 2022: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CGL Recruitment 2022: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
Sun, 23 Jan 2022 04:57 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:57 PM IST
सार
SSC CGL Recruitment 2022: जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
SSC CGL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। आयोग की ओर से रात्रि 11.30 बजे तक उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। उम्मीदवार इस बात का भी धयान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
एसएससी सीजीएल एक बहुचर्चित सरकारी भर्ती है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इस भर्ती के द्वारा चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप बी और ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्तियां दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीबीआईसी, प्रवर्तन निदेशालय आदि विभागों में नियुक्ति मिलेगी। उम्मीदवार सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक, लेखा परीक्षक, लेखाकार और अन्य पदों नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।