SSC CGL Exam 2022: अगर आवेदन करने में कर दी है कोई गलती तो इस तारीख कर सकते हैं सुधार, इसके लिए देना होगा कितना शुल्क और क्या है पूरी प्रक्रिया, जानें यहाँ
CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी को समाप्त हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की गई थी और यह 23 जनवरी 2022 को समाप्त हो गई। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाता है। हालांकि, इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को 4 चरण की परीक्षा से गुजरना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आयोग इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा इसी साल अप्रैल महीने में आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GK Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार :
CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है और अब उसमें सुधार करना चाहते हैं तो वे 28 जनवरी 2022 से एक फरवरी 2022 के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन में करेक्शन करने और फॉर्म री-सब्मिट करने के लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके तय समय में अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
देना होगा कितना शुल्क :
अगर कोई अभ्यर्थी पहली बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं तो उन्हें इसके लिए 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी से पहली बार आवेदन में सुधार के बाद भी कोई गलती रह जाती है तो उन्हें दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इन शुल्कों का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा और अभ्यर्थी इसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जमा कर सकते हैं।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।