फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL exam 2017 final result Declared, check at ssc.nic.in

SSC CGL Result: ढाई साल बाद जारी हुआ परीक्षा परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक

Sat, 16 Nov 2019 02:23 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 16 Nov 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL exam 2017 final result  Declared, check at ssc.nic.in
ssc - फोटो : ssc

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो SSC CGL 2017 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी। जिनमें से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 599 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 50 पद और 30 अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। इस तरह कुल 7471 पदों को शामिल किया गया है। इस प्रकार एसएससी सीजीएल-2017 के जरिए 8120 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त, 2018 को परीक्षा परिणाम के जारी होने पर रोक लगा दी थी। SSC CGL पेपर लीक के आरोप के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पेपर लीक के आरोप की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई, 2019 को इस परीक्षा परिणाम पर लागी रोक हटा दी। अब वे उम्मीदवार जो इतने लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबर आई है। आप अपने परिणाम को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दी गई सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। 

 

सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  


ये भी पढें: UPPSC: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास जल्द करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढें: Sarkari Naukri LIVE Updates: रेलवे समेत कई विभागों हो रही हैं भर्तियां, यहां लें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed