{"_id":"6846801e6ed97f1d6a08d6ab","slug":"ssc-cgl-2025-notification-out-expected-today-check-eligibility-exam-pattern-details-here-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, पिछले साल 18174 पदों पर हुई थी भर्ती; देखें योग्यता","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, पिछले साल 18174 पदों पर हुई थी भर्ती; देखें योग्यता
Mon, 09 Jun 2025 12:04 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:04 PM IST
सार
SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना आज जारी हो सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण विंडो भी खोल दी जाएगी। पिछले साल (2024) आयोग ने 18174 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : https://ssc.gov.in/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL 2025 Notification OUT Today: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। पिछले वर्ष, भर्ती अभियान का लक्ष्य पहले लगभग 17727 रिक्तियों को भरना था, लेकिन बाद में पदों की संख्या में इजाफा किया गया। जिसके बाद कुल 18174 पदों पर चयन किया गया। अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण (ssc.gov.in.) कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग होगी। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद नोटिस देख सकते हैं।चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक
- अनारक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत
- ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत
- अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत
SSC CGL 2025: ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
अगर आप एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके आप अपना रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद पूरा कर सकते हैं:- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "New User" या "OTR (One Time Registration)" लिंक पर क्लिक करें।
- अब नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता और पता जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit करें। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक पंजीकरण नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद SSC CGL का पूरा आवेदन पत्र भरें और वांछित पोस्ट चुनें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले सभी दर्ज विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।