फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2021 Registration Starts From Today 23 December Sarkari Naukri Apply Online on ssc.nic.in

SSC CGL 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू किए एसएससी सीजीएल के रजिस्ट्रेशन, परीक्षा अप्रैल में होगी

Fri, 24 Dec 2021 12:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

SSC CGL 2021 Registration Starts : कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार, 23 दिसंबर को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, सीजीएल 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से सीजीएल 2021 टियर- 1 परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC CGL 2021 Registration Starts From Today 23 December Sarkari Naukri Apply Online on ssc.nic.in
एसएससी CGL रजिस्ट्रेशन 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार, 23 दिसंबर को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, सीजीएल 2021 के लिए पंजीकरण सुविधा शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic से सीजीएल 2021 टियर- I परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 23 जनवरी, 2022 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग विभिन्न सरकारी संगठनों, मंत्रालयों आदि में समूह बी और समूह सी स्तर पर रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल 2021 परीक्षा आयोजित कर रहा है। सीजीएल टियर- I परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सीजीएल परीक्षा 2021 के टियर- I राउंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवार टियर- II और टियर- III राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 23 दिसंबर, 2021
  • आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 23 जनवरी, 2022
  • एसएससी सीजीएल टियर- I परीक्षा 2021: अप्रैल 2022
  • SSC CGL टियर- I परीक्षा 2021 का परिणाम जारी होने की तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।


एसएससी सीजीएल 2021: आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी: 100 रुपये
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और भूतपूर्व सैनिक: शून्य

एसएससी सीजीएल 2021: पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  1. स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर
  2. वैध पहचान प्रमाण
  3. कक्षा 10वीं परीक्षा की मार्कशीट
  4. कक्षा 12वीं परीक्षा की मार्कशीट
  5. स्नातक का प्रमाण-पत्र
  6. आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

एसएससी सीजीएल के पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट-वार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

एसएससी सीजीएल 2021 पंजीकरण कैसे करें?

उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2021 के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बुनियादी विवरण दर्ज करें।
  • फिर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed