SSC 2022: इस पद के लिए देना होगा मेडिकल टेस्ट, अनफिट होने पर कब तक कर सकते हैं पुन: मेडिकल के लिए अप्लाई
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के ग्रुप - सी व डी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसकी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त से 5 सितबंर तक चलाई गई थी। जबकि शुल्क भुगतान के लिए सात सितबंर तक मौका दिया गया था।
विस्तार
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर के सैकड़ों पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इन पदों पर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को पांच सितंबर तक ऑनलाइन माध्यस से आवेदन करने का मौका दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में अप्लाई किया है जल्द ही उनकी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती में किसी भी विषय से 12वीं पास व न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर चुके कैंडिडेट्स दावेदारी करते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रुप - सी व डी भर्ती में पुरुषों के अलावा महिला कैंडिडेट्स को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। ऐसे में इस भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs Ebook - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
जानिए क्या है मेडिकल एग्जाम से जुड़ा नियम
कर्मचारी चयन आयोग कि स्टेनोग्राफर ग्रुप - सी व डी भर्ती में ग्रुप - डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों को पीईटी व पीएसटी से होकर गुजरना होगा। इसके जरिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) में रिक्त चल रहे स्टेनोग्राफर के पदों को भरा जाएगा। आयोग जारी अधिसूचना के मुताबिक वो अभ्यर्थी जो मेडिकल परीक्षण में किसी कारणवश अस्थाई रूप से असफल हो जाते हैं उन कैंडिडेट्स को 60 दिनों के भीतर पुन: मेडिकल टेस्ट के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 40 रुपए का शुल्क भुगतान भी करना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।