{"_id":"60a794e38ebc3e77ad69ff98","slug":"ssb-head-constable-ministerial-result-2021-declared-on-ssbrectt-gov-in-check-list-of-eligible-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 21 May 2021 05:30 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 21 May 2021 05:30 PM IST
सार
- लिखित परीक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय परिणाम 2021 जारी हो गया है।
विज्ञापन
एसएसबी
विस्तार
लिखित परीक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in या ssbrectt.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक यहां से योग्य उम्मीदवारों की सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल लिखित परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2021 को हुआ था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सड़क परिवहन मंत्रालय: 200 इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी, सरकार के पास भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना साल 2018 में जारी हुई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है, वे अब स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपना नाम और रोल नंबर के जरिए एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021 देख सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-वित्त मंत्रालय में नौकरियां: रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 53 पदों पर रिक्तियां, वेतन 2 लाख से ज्यादा
ऐसे डाउनलोड करें SSB हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जहां आपको अपना नाम और रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
हालांकि, एसएसबी बोर्ड ने अभी स्किल टेस्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।