फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Some candidates will get exemption due to PET but other candidates will have to participate in two types of race-safalta

RRB Group D 2022: कुछ अभ्यर्थियों को PET की वजह से मिलेगी छूट लेकिन अन्य अभ्यर्थियों को इसमें दो तरह की दौड़ में लेना होगा हिस्सा, जानें क्या है पूरी बात

Tue, 15 Mar 2022 04:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 15 Mar 2022 04:01 PM IST
सार

ग्रुप D भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत जुलाई के महीने से हो सकती है। 1.03 लाख पदों के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में हिस्सा लेनेके लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
Some candidates will get exemption due to PET but other candidates will have to participate in two types of race-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे की ग्रुप D परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस भर्ती के लिए जुलाई में परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि भर्ती बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि ग्रुप डी में 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इसके लिए अभी तक लिखित परीक्षा भी आयोजित नहीं की जा सकी है। इस भर्ती से जुड़े कई तरह के विवादों की वजह से इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करके नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, रेलवे ने इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की मांगों को मानते हुए इसके लिए एक फेज में लिखित परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है। इस परीक्षा में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे और इसकी शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। इसभर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सही तैयारी की जरूरत है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा केलिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने से मिलेगी छूट :

ग्रुप D भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन CBT, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाना है। हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नेएक नया नोटिस जारी करते हुए रेलवे प्रतिष्ठानों में ट्रेनिंग लेने वाले अप्रेंटाइस अभ्यर्थियों को ग्रुप D भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने से छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस युवाओं को CBT आयोजित होने के बाद फाइनल मेरिट बनाते समयवेटेज भी दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन

अन्य अभ्यर्थियों को दो तरह की दौड़ में लेना होगा हिस्सा :

इस भर्ती में शामिल होने वाले अन्य अभ्यर्थियों को PET के दौरान दो तरह की दौड़ में हिस्सा लेना होगा। दरअसल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिकपुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनीहोगी और महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed