{"_id":"616434a68ebc3e965872b17e","slug":"shsb-recruitment-2021-admit-card-for-various-posts-issued-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"SHSB Recruitment 2021: बिहार स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SHSB Recruitment 2021: बिहार स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
Mon, 11 Oct 2021 06:48 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:48 PM IST
सार
SHSB Recruitment 2021: विभाग इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से 8 हजार 583 खाली पदों पर नियुक्ति करेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा 21 अक्तूबर 2021 से 24 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
SHSB Recruitment 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (एसएचएसबी) बिहार ने 2021 में विभिन्न पदों पर जारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एएनएम, लैब टेक्नीशियन, अकाउंटेंट (एसपीएमयू), अकाउंटेंट (आरपीएमयू), शहरी स्वास्थ्य सहायक और अन्य पदों पर आवेदन किया है वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार एडमिट कार्ड को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि लिखकर प्राप्त कर सकते हैं। बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी अपने विज्ञापन संख्या 07/2020, 10/2020, 04/2021 और 05/2021 के तहत इन पदों पर परीक्षा आयोजित करवा रही है। विभाग इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से 08 हजार 583 खाली पदों पर नियुक्ति करेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा 21 अक्तूबर, 2021 से 24 अक्तूबर, 2021 तक ली जाएंगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी बिहार परीक्षा का एडमिट कारेड कैसे डाउनलोड करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाएं।
2. यहां दिख रहे ‘Important Notice against Advt. No. 07/2020, 10/2020, 04/2021 & 05/2021, Instructions for Candidate & download admit card के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
3. आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के सुझाव का पेज खुल जाएगा, इसमें मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
4. लॉग इन के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरतों के लिए प्रिंट करवा लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के किसी को भी परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। परीक्षा से जुड़ी कई अन्य जानकारियां और दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में बताए गए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।