फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sena Bharti Indian Army TGC 136 Recruitment 2022 Vacancy for Engineering Graduates Apply till June 09

Join Indian Army: भारतीय सेना में टीजीसी भर्ती आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Fri, 13 May 2022 05:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 05:48 PM IST
सार

Indian Army TGC Recruitment 2022: भारतीय सेना की ओर से टीजीसी के तहत भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का यह बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन
Sena Bharti Indian Army TGC 136 Recruitment 2022 Vacancy for Engineering Graduates Apply till June 09
Join Indian Army - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन आर्मी में ऑफिसर रैंक की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना की ओर से टीजीसी के तहत भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का यह बेहतरीन मौका है। सेना ने टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (TGC-136) के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारी यहां दी गई है।

विज्ञापन

वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक

भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। इस भर्ती के तहत वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक रहता है। प्रमोशन के बाद वेतन ढाई लाख रुपये तक पहुंच जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक भारतीय सेना टीजीसी-2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2023 से शुरू होगा बैच

टीजीसी यानी इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में जनवरी 2023 से शुरू होगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर सेना में स्थायी कमीशन के लिए लेफ्टिनेंट के वरिष्ठता के क्रम में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन 19 जून, 2022 को दोपहर तीन बजे तक किया जा सकता है। भारतीय सेना भर्ती योग्यता / पात्रता शर्तों, ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना टीजीसी-136 की अधिसूचना joinindianarmy.nic.in पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

भारतीय सेना भर्ती में रिक्ति विवरण

  • टीजीसी बैच : 136 (जनवरी 2023)
  • रिक्ति की संख्या : 40 सीट
  • वेतनमान : 56,100-1,77,500/- लेवल-10

 

Indian Army TGC Recruitment: आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना TGC-136 बैच की अधिसूचना 2022 के तहत पात्रता मानदंड में उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 09 जून, 2022 तक भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। वहीं, चयन पीईटी, एसएसबी साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed