फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SECR Recruitment 2023 last date to apply online at secr.indianrailways.gov.in

Railway Jobs 2023: रेलवें में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आवेदन का आज आखिरी मौका

Mon, 21 Aug 2023 01:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

SECR Recruitment 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल आज यानी 21 अगस्त को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो को बंद कर देगा।

विज्ञापन
SECR Recruitment 2023 last date to apply online at secr.indianrailways.gov.in
SECR Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SECR Recruitment 2023 Last Date: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से चल रही है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी।

विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद

  • टेक्नीशियन : 132 पद

  • जूनियर इंजीनियर : 64 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 आयु-सीमा

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल निर्धारत की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

SECR Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहसे आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

  • अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

  • अब मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।

  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • पासपोर्ट साइट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • अब फॉर्म सबमिट कर दें।

SECR Recruitment 2023 वेतनमान

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में निकली भर्ती के तहत चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed