SCL Jobs: एससीएल में चल रही है असिस्टेंट की भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार अभी करें आवेदन; 81 हजार तक मिलेगा वेतन
SCL Assistant Recruitment 2025: सेमी-कंडक्टर लैबोरेटरी ने सहायक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन सकते हैं।
विस्तार
SCL Recruitment 2025: सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी (SCL) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scl.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जो लेवल-4 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार होगा। यह वेतनमान अन्य भत्तों सहित दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर का मूल ज्ञान अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो कि 26 फरवरी 2025 तक मान्य होगी। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को आयु में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, और यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में गणितीय अभिक्षमता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप SCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब "Recruitment" अनुभाग में "Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें।