फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SC Recruitment 2025: Court Master Vacancies Open, Apply From Today; Basic Salary 67,700

SC Vacancy: सुप्रीम कोर्ट में निकलीं कोर्ट मास्टर की ढेरों नौकरियां, आज से आवेदन शुरू; बेसिक सैलरी 67,700 तक

Sat, 30 Aug 2025 01:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 30 Aug 2025 01:34 PM IST
सार

Supreme Court Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू है। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SC Recruitment 2025: Court Master Vacancies Open, Apply From Today; Basic Salary 67,700
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

Supreme Court Recruitment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने 2025 में कोर्ट मास्टर (Court Master - Shorthand) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर के 30 पदों पर भर्ती करेगा है।  

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

सर्वोच्च न्यायालय में कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को इंग्लिश शॉर्टहैंड में कम से कम 120 शब्द प्रति मिनट की गति से लेखन करना आना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट से अधिक होना आवश्यक है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, जो प्राइवेट सेक्टर में सीनियर पी.ए., पी.ए., प्राइवेट सेक्रेटरी, या सरकारी विभाग/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/वैधानिक निकायों में सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चरणों के माध्यम से होगा चयन

सुप्रीम कोर्ट में शॉर्टहैंड कोर्ट मास्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास BGL/LLB की डिग्री है, उन्हें तीन अंकों का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा, जिससे उनके चयन की संभावना बढ़ जाएगी।

67,700 तक मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए पे लेवल-11 के अनुसार बेसिक सैलरी 67,700 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स-सेवा सदस्य, दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब "Link to submit online application forms for the post of Court Master (Shorthand)" पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed