फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Prelims Result will be Out Soon at sbi.co.in Check Latest Update on Bank Govt Jobs Exam Results

SBI PO Prelims Result: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर ये है अपडेट, ऐसे चेक कर पाएंगे स्कोर कार्ड

Sat, 07 Jan 2023 04:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 04:33 PM IST
सार

SBI PO Prelims Exam 2022 Result: एसबीआई द्वारा पीओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है।

विज्ञापन
SBI PO Prelims Result will be Out Soon at sbi.co.in Check Latest Update on Bank Govt Jobs Exam Results
SBI PO Recruitment Prelims Exam 2022 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

SBI PO Recruitment Prelims Exam 2022 Result Date: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाने वाले हैं। हालांकि, एसबीआई द्वारा पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परिणाम के साथ कट ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरेगा। परिणाम की घोषणा जल्द ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।   

विज्ञापन

SBI PO Prelims Result: अंकों की गणना कैसे की जाएगी

भारतीय स्टेट बैंक की परिवीक्षाधीन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी। कोई अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा। प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 10 गुना (लगभग) उम्मीदवारों को उपरोक्त योग्यता सूची के शीर्ष से मुख्य परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।


 

SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां से एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 के लिंक को दबाएं।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रखें। 
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed