फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Mains Admit Card 2025 out at sbi.co.in; Link here to download, Exam on September 13

SBI PO Admit Card: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; डाउनलोड करने के लिए ये रहा लिंक

Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

SBI PO Mains Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड अवश्य कर लें।
 

विज्ञापन
SBI PO Mains Admit Card 2025 out at sbi.co.in; Link here to download, Exam on September 13
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

SBI PO Mains Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेंस परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्व प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। एडमिट कार्ड या उचित पहचान पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करें

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी दी गई है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसपर उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करें। यदि किसी भी विवरण में कोई विसंगति मिलती है तो इसकी सूचना परीक्षा अधिकारियों को देनी चाहिए।

इस दिन तक डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो परीक्षा तिथि तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन

SBI PO Mains Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र


प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। जो भी उम्मीदवार 13 सितंबर को निर्धारित मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब करियर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Current Openings वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब पीओ भर्ती वाला विक्लप खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • अब पीओ मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed