फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Mains 2021 Results Announced Check Sarkari Results Here State Bank Jobs

SBI PO Mains 2021 Result: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें अपना परिणाम

Wed, 26 Jan 2022 01:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 01:55 PM IST
सार

SBI PO Mains Results 2021 (सरकारी रिजल्ट): भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officers) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
SBI PO Mains 2021 Results Announced Check Sarkari Results Here State Bank Jobs
SBI PO Mains 2021 Result

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officers) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम 2021 दो जनवरी, 2022 को पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन

SBI PO Mains उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे

वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे चरण-3 के तहत साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के पात्र होंगे। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एसबीआई परिवीक्षाधीन अधिकारी (SBI PO) के पदों के लिए साक्षात्कार का दौर फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में कॉल लेटर भेजा जाएगा। साक्षात्कार के दौर के बाद, अंतिम परिणाम फरवरी या मार्च 2022 के अंत तक जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2021 के रिजल्ट ऐसे देखें

उम्मीदवार अपना SBI PO Mains 2021 Result परिणाम देखने के लिए यहां बताए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं : - 

  1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर 'करियर' लिंक पर क्लिक करें। आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
  3. जहां आपको "SBI PO Mains Result 2021" के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
  5. फाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी प्राप्त करें।

 

प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2056 पदों पर होनी है भर्ती

यह भर्ती अभियान भारतीय स्टेट बैंक में कुल 2056 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच अक्तूबर, 2021 से शुरू हुई थी और 25 अक्तूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षाएं 20, 21 और 27 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थीं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed