फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2022: Admit card may be issued this week, know how much is the competition-safalta

SBI PO 2022 : इस हफ्ते आ सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें कितना है कम्प्टीशन और प्रीलिम्स में कितने होंगे पास

Mon, 07 Nov 2022 12:38 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 07 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

SBI में पीओ के 1600 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
SBI PO 2022: Admit card may be issued this week, know how much is the competition-safalta
एसबीआई पीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1600 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। SBI पीओ की इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाना है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। SBI ने PO के इन 1600 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर से 12 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे और इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रिलिमिनरी परीक्षा, मेंस और ग्रुप एक्सरसाइज तथा इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ईबुक्स 
एसबीआई पीओ पिछले प्रश्न पत्र
एसबीओ पीओ मॉक टेस्ट 

इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड :

दिसंबर महीने में आयोजित होने वाली प्रीलिम्नरी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड इसी सप्ताह या अगले सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। दरअसल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किए जाने हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना है कम्प्टीशन :

इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या कम होने के बावजूद इसमें हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 में दो हजार पदों पर निकली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लगभग 9.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं साल 2019, 2020 और 2021 में भी रिक्तियों की संख्या दो हजार के आसपास और अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख के ही आसपास थी। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें एक सीट के लिए तकरीबन 500 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। हालांकि पीओ भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या कम होने के बाद इसमें प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीलिम्स में कितने होंगे पास :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पीओ भर्ती की प्रीलिम्नरी परीक्षा (प्रीलिम्स) में कुल रिक्तियों की संख्या के मुकाबले 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और उन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रीलिम्नरी परीक्षा में तकरीबन 16 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed