फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Pharmacist Recruitment 2021 Apply for 67 posts in clerical cadre

सरकारी नौकरियां: एसबीआई में निकली है जॉब्स, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Apr 2021 05:48 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Apr 2021 05:48 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक ने 67 पदों पर रिक्तियां निकाली है।

विज्ञापन
SBI Pharmacist Recruitment 2021 Apply for 67 posts in clerical cadre
एसबीआई

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक ने फार्मासिस्ट लिपिक संवर्ग के 67 पदों पर रिक्तियां निकाली है। एसबीआई ने इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी का डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी एसएससी परीक्षा पास होना चाहिए। बीफार्मा, एमफार्मा और डी फार्मा अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक करना है
विज्ञापन


सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन रिक्तियों के बारे में विस्तृत अधिसूचना अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवेदन से पहले  एसबीआई ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। ऐसे अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन करें जिन्हें दुर्घटना के वक्त अकेले फर्स्ट एड ट्रीटमेंट देना आता हो।  इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले साक्षात्कार के जरिए होगा। अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा की अस्थाई तारीख है। ऐसे में संभव है कि अभी इस भर्ती परीक्षा के लिए दूसरी तारीख निश्चित की जाए। इस भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार के लिए उन ही अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जो लिखित परीक्षा में सफल होंगे और जिनका प्रदर्शन अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed