फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Result 2025: Awaiting SBI Clerk Mains Result? Check Your Score Easily with These Simple Steps

SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार! इन आसान स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम

Wed, 21 May 2025 07:20 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 21 May 2025 07:20 PM IST
सार

SBI Clerk Mains Result: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 10 और 12 अप्रैल को हुआ था। जल्द ही एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी होने वाले है। जिन उम्मीदवारों ने मेन परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
SBI Clerk Result 2025: Awaiting SBI Clerk Mains Result? Check Your Score Easily with These Simple Steps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क मेन परीक्षा दी है, वे अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

28 मार्च को घोषित हुआ था प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 10 और 12 अप्रैल को हुआ था, जिसमें कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे और अधिकतम अंक 200 थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट रही। परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया था। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को जारी किया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एसबीआई पीओ मेन रिजल्ट जारी, अगला चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट; जानें डाउनलोड करने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

13,735 पदों पर होगी नियुक्तियां

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 13,735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 5,870 पद सामान्य (जनरल) कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,361 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,001 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,118 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,385 पद आरक्षित किए गए हैं। यह भर्ती अभियान देशभर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कैसे होता है एसबीआई क्लर्क का चयन

एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होती है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, उम्मीदवार को स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test) से गुजरना होता है। यह परीक्षा उस भाषा में होती है, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के समय चुना होता है और इसका उद्देश्य उम्मीदवार की स्थानीय भाषा में दक्षता को परखना होता है।

 SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Careers" टैब पर क्लिक करें।
  • फिर "Latest Announcements" या "Recruitment of Junior Associates" पर क्लिक करें।
  • SBI Clerk Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खुलेगी, उसमें Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed