{"_id":"6059bf878ebc3ee64a3561e8","slug":"sbi-clerk-result-2020-first-waiting-list-released-on-sbi-co-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2020: पहली प्रतीक्षा सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2020: पहली प्रतीक्षा सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 23 Mar 2021 03:47 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SBI Clerk Result 2020: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पहली वेटिंग लिस्ट देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) की कुल 8000 रिक्तियां भरी जानी हैं। ये भर्तियां देशभर में एसबीआई के विभिन्न बैंकों में होनी हैं। कुल रिक्तियों में से 7870 रिक्तियां नियमित और 130 विशेष भर्ती अभियान के तहत हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी : इस बैंक में निकली हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन
विज्ञापन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी पहली प्रतीक्षा सूची पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा पिछले साल 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को हुई थी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए वेटिंग लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी हुआ था। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक रिजल्ट 21 अक्तूबर को जारी हुआ था। जबकि, परीक्षा पिछले साल फरवरी और मार्च में हुई थी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कोरोना वायरस की वजह से लेट हो गया था। जो कि कल जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी : इस विभाग के 168 पदों पर निकली हैं भर्तियां, सैलरी 91000 रुपये तक
ऐसे डाउनलोड करें अपनी प्रतीक्षा सूची
-सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in है।
-यहां होम पेज पर करियर सेक्शन में आपको वेटिंग लिस्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां क्लिक करने के बाद आपकी प्रतीक्षा सूची पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।