SBI Clerk Recruitment 2022: कितनी होगी प्रतिस्पर्धा और मेंस के लिए कितनों का होगा चयन, जानें यहां
भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इसके लिए 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर 2022 से हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ (SBI) में नौकरी पाने का जबरदस्त अवसर है। SBI में इस वक्त जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा, क्योंकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 कोसमाप्त हो जाएगी। SBI ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर को ही कर दी थी। 20 से 28 वर्ष के ग्रेजुएट्स इस भर्ती के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन और इससे जुड़ी सभी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेनेजा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कितनी होगी प्रतिस्पर्धा :
SBI क्लर्क की यह भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पिछली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 16 से 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि SBI क्लर्क की वर्तमान भर्ती में तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।
मेंस के लिए कितने अभ्यर्थियों का हो सकता है चयन :
SBI क्लर्क के 5008 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट्स और एक लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट और फिर मेंस में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिमिनरी टेस्ट में कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इसके प्रीलिमिनरी टेस्ट में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके उन्हे मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।