SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी; 10 और 12 अप्रैल को होगी मुख्य परीक्षा
SBI Clerk Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विस्तार
SBI Clerk Prelims Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क (Junior Associates) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेत हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना आवश्यक है।
SBI Clerk 2024 Result: परिणाम पर उल्लिखित विवरण
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 में निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- उम्मीदवार का पंजीकरण क्रमांक
- अनुभागीय अंक
- कुल स्कोर
- योग्यता स्थिति
- एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक कट-ऑफ 2025
- एसबीआई मुख्य परीक्षा 2025 पर निर्देश
SBI JA 2024 Result: चयन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क भर्ती अभियान 2025 का लक्ष्य कुल 13,735 रिक्तियों को भरना है। चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं- प्रारंभिक, मुख्य और दस्तावेज सत्यापन। अंतिम मेरिट सूची एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा पर आधारित होगी। हालांकि, उम्मीदवारों को जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) के रूप में नियुक्त होने के लिए सभी चरणों को पास करना आवश्यक है।
SBI Clerk Mains Exam 2025: अप्रैल में होगी मुख्य परीक्षा
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 अप्रैल और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री)/क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाएगा, संभवतः 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता अनुभाग शामिल होंगे।