फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI CBO: Know after how much experience you can apply, know where the examination centers-safalta

SBI CBO : जानिए कितने अनुभव के बाद कर सकते हैं आवेदन और देशभर में कहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

Fri, 04 Nov 2022 12:13 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 12:13 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए 7 नवम्बर तक आवेदन कर किए जा सकते हैं। एसबीआई द्वारा 4 दिसम्बर को इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा के लिए देशभर में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
SBI CBO: Know after how much experience you can apply, know where the examination centers-safalta
एसबीआई सीबीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के 1422 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4 दिसम्बर को इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी शर्त है। दरअसल एसबीआई ने नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 2 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास ये अनुभव नहीं है वह आवेदन के पात्र नहीं हैं। इसके अलावा आवेदन करने जा रहे उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एसबीआई सीबीओ पद के लिए भर्ती आने पर लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। जिसके कारण इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है। इसलिए परीक्षा को क्रैक करने के लिए उम्मीदवार को लयबद्ध तैयारी की जरूरत होती है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक में अधिकारी बनने का है। तो सफलता द्वारा शुरू किए जा रहे SBI CBO Bankers Online Batch 2022 : Join Now की सहायता लेकर आप भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई सीबीओ ई बुक्स 
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई सीबीओ सिलेबस 

एसबीआई सीबीओ के लिए परीक्षार्थियों को यहां मिल सकता है परीक्षा केंद्र 

  • नई दिल्ली 
  • जयपुर 
  • अहमदाबाद
  • रायपुर
  • पणजी
  • शिमला, सोलन
  • जम्मू
  • जमशेदपुर, रांची
  • बेंगलुरू 
  • कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
  • भोपाल, इंदौर
  • औरंगाबाद, नागपुर, पुणे, मुम्बई, थाणे, नवी मुम्बई
  • आरा, पटना मुजफ्फरपुर
  • चंडीगढ़, मोहाली
  • अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव
  • गुवाहाटी
  • पोर्ट ब्लेयर
  • कुरुनल, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, गुंतूर
  • नाहरलागून
  • इंफाल
  • शिलांग
  • आईजोल
  • कोहिमा
  • भुवनेश्वर 
  • पुदुचेरी
  • भटिंडा, जालंधर, लुधियाना
  • गंगटोक, बारदंग
  • हैदराबाद 
  • अगरतला
  • आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी
  • देहरादून
  • हुगली, कल्याणी, कोलकाता 

एसबीआई सीबीओ का काम 

एसबीआई द्वारा सीबीओ पद पर आपकी नियुक्ति हो जाने पर आपको कोर ब्रांच के फंक्शन्स के लिए काम करना होगा। जैसे लोन पैकेज अप्रूव करना। जरूरी पॉलिसीज को तरीके से लागू कराना। सही अकाउंटिंग के लिए बैंक ऑपरेशन्स को मॉनिटर करना। कंपनी के लिए बिजनेस डेवलपमेंट रणनीति तैयार करना और सेल को बढ़ाना आदि जिम्मेदारियां एसबीआई सीबीओ को दी जाती हैं। 

विज्ञापन

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया 

भारतीय स्टेट बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर चयन के लिए एसबीआई द्वारा ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू राउंड शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवार की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed