SBI CBO Exam 2020: 28 नवंबर को होगी परीक्षा, अपने हिसाब से चुनें एग्जाम सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SBI CBO Exam 2020: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। एसबीआई ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स एग्जाम की तिथि जारी की है। यह भर्ती परीक्षा 28 नवंबर को होगी। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट
sbi.co.in/careers के जरिए इस भर्ती परीक्षा का नोटिस देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ऑनलाइन परीक्षा 28 नवंबर को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अपने हिसाब से एग्जाम सेंटर का चयन कर सकते हैं। एसबीआई ने अभ्यर्थियों को अपने पसंद के तीन परीक्षा केंद्रों का चुनाव करने के लिए एप्लीकेशन विंडो खोल रखी है। जिसके जरिए अभ्यर्थी अपना पसंद का परीक्षा केंद्र का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
बता दें कि परीक्षा केंद्रों के शहर बदलने का विकल्प अभ्यर्थियों के पास 16 नवंबर तक ही है। एग्जाम सेंटर की च्वॉइस बदलने की एप्लीकेशन विंडो 16 नवंबर तक ही खुली है। इस ऑनलाइन परीक्षा के दो सेक्शन होंगे और पहले सेक्शन की परीक्षा दो सौ अंकों और दो घंटे की होगी। दूसरे सेक्शन की परीक्षा 30 मिनट की होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में नगेटिव मार्किंग भी होती है। इस परीक्षा के साक्षात्कार के लिए बैंक ऑनलाइन परीक्षा में कुल अंकों के आधार पर राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार करेगा।
आधिकारिक नोटिस पढ़ें