SBI CBO 2024: एसबीआई सीबीओ परीक्षा से पहले आया बड़ा अपडेट, इन दो परीक्षा केन्द्रों में हुआ बदलाव; पढ़ें नोटिस
SBI CBO Exam Update 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा से पहले परीक्षा केन्द्र में बदलाव को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। दो परीक्षा केन्द्रों में बदलाव किया गया है।
विस्तार
SBI CBO Exam 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। यह अपडेट परीक्षा स्थल में बदलाव से जुड़ा है। खासतौर पर यह अपडेट उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2024 के लिए मुंबई केंद्र का विकल्प चुना है। उम्मीदवार आधिकारिक सूचना एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं।
दो केन्द्रों में हुआ बदलाव
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को नोटिस में सूचीबद्ध स्थान आवंटित किए गए हैं, उन्हें इन स्थानों पर अपरिहार्य प्रशासनिक मुद्दों के कारण अन्य निकटतम स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
दो परीक्षा केन्द्रों को संशोधित किया गया है और दो के बजाय तीन केन्द्रों को शामिल किया गया है। इन मौजूदा स्थानों पर आवंटित उम्मीदवारों को बैंक साइट से संशोधित कॉल लेटर डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
एडमिट कार्ड 21 जनवरी, 2024 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।